Indian Railway : Holi के बाद भी ट्रेनों में भीड़ नहीं हुई कम, टिकट के लिए मारामारी, कोच रहे फुल
कानपुर में होली के बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई।
कानपुर में होली के बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई। रेलवे का ग्रीष्मकालीन पीक सीजन शुरू हुआ। टिकट के लिए भी मारामारी दिख रही। इसके साथ ही कोच फुल रहे।
कानपुर, अमृत विचार। होली का त्योहार निकलने के साथ ही रेलवे का ग्रीष्मकालीन पीक सीजन शुरू हो गया है। होली पर ट्रेनों और बसों में भीड़ चल ही रही थी। अब भी जगह उपलब्ध नहीं है। हालात यह हैं कि सेंट्रल से निकलने वाली सभी ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध नहीं है।
सेंट्रल से प्रयागराज और लखनऊ के लिए 250 से अधिक ट्रेने निकलतीं हैं। इसमें से किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। शनिवार को सेट्रल पर आई नीलांचल,लाल किला,मरुधर,स्वर्ण शताब्दी,रिवर्स शताब्दी,कालका आदि ट्रेनों में रिजर्वेशन ही उपलब्ध नहीं रही। यात्री वेटिंग टिकट लेकर टीटीई से मिन्नते करते दिखाई दिए।
खाना हो गया खत्म
यात्रियों की भीड़ के सामने स्टालों और वेंडरों के पास थोड़ी देर में खाना खत्म हो जाता था। सेंट्रल पर फल का स्टाल लगाने वालों के पास मौजूद खीरा तक यात्री चट कर जाते थे। आईआरसीटीसी के वेंडर ने बताया कि होली के बाद ग्रीष्मकालीन पीक सीजन की शुरुआत हो गई है। अब ट्रेनों में इस तरह से ही भीड़ चलेगी।
टीटीई ने शुरू की चेकिंग
भीड़ को देखते हुए टीटीई दल से सघन चेकिंग शुरू कर दी। शनिवार को सेंट्रल के एक नंबर से नौ नंबर तक सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 70 बगैर टिकट यात्री पकड़े गए। जिनसे जुर्माना वसूला गया। एसीएम संतोष त्रिपाठी ने बताया ग्रीष्मकालीन सीजन की शुरुआत होते ही ट्रेनों में जगह की मारामारी भी शुरू हो गई है।
