Etawah Couple Suicide : दंपती ने एक साथ जीवनलीला की समाप्त, पति और पत्नी के फंदे पर झूलते शव को देख परिजनों की निकली चीख
इटावा में दंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी।
इटावा के भरथना इलाके के दासीपुर गांव में दंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहले पत्नी और उसके बाद पति ने आत्महत्या की। दोनों अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गए।
इटावा, अमृत विचार। भरथना थाना क्षेत्र के दासीपुर गांव में बीती शनिवार/रविवार की रात दम्पति ने अलग अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। पत्नी ने घर के अंदर तो पति ने खेतों पर खड़े नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त किया। ग्रामीणों की माने तो मृतक पर 10 लाख रूपये का कर्ज था।
ग्राम दासीपुर निवासी स्व जगदीश शाक्य का बेटा राजू शाक्य उम्र करीब 35 वर्ष अपनी 32 वर्षीय पत्नी शिखा शाक्य और बेटे आय़ूष के साथ घर पर रह रहा था। मृतक की माँ रामकली ने अपने जीते जीते अपने बड़े बेटे राजू शाक्य और छोटे बेटे दीप सिंह शाक्य का घर मकान का बंटवारा कर दिया था। दोनों अपने अपने घर में रहते थे। जो एक साथ थे। राजू पर घर मकान बनवाने, पत्नी बच्चों का इलाज कराने तथा भाई की शादी का लगभग 10 लाख रूपये का कर्ज हो गया था। जिसमें से कुछ लाख रूपये उसने बैंक से लोन लिया था।
शनिवार रात की रात कर्ज की बात को लेकर उसके परिवारीजनों में वाद विवाद हो गया। राजू की पत्नी घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे में लेटी थी। राजू बरामदे में चारपाई पर लेटा था। शिखा ने कमरे के अंदर छत में लगे पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बना अपने गले में डाल फांसी पर लटक गयी। जब राजू की निगाह फांसी पर लटकी अपनी मृतक पत्नी के ऊपर पड़ी तो आनन फानन में उसे नीचे उतारकर घर से लगभग उत्तर दिशा में स्थित अपने खेतों के समीप पिता के समाधी के पास खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
भोर के समय गाँव की महिला मीना देवी अन्य महिलाओं के साथ भोर के समय शौच क्रिया के लिये जैसे ही सड़क किनारे गई। तो राजू को नींम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देख उसे भूत समझकर गाँव की ओर वापस भाग आई और गाँव के बुजुर्ग पुजारी को घटना की जानकारी दी। तो वह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और राजू को फांसी के फंदे पर लटका देख उसकी जानकारी देने जैसे ही घर आये तो उसकी पत्नी घर में पहले से ही मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के भाई दीप सिंह शाक्य माँ रामकली सहित अन्य परिजनों को मिली तो वह सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और राजू के शव को उतारकर घर ले आए। जहां पर चबूतरे पर शिखा और राजू के शव को रख दिया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, थाना प्रभारी विद्यासागर, हल्का इंचार्ज अरिमर्दन सिंह तथा फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकि से परीक्षण किया। वहीं एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि ग्राम दासीपुर में दो लोगों के आत्महत्या करने की जानकारी मिली थी। पति राजू ने नीम के पेड़ पर तो पत्नी शिखा ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली। दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला का कहना रहा कि राजू और उसकी पत्नी शिखा में किसी बात को लेकर अनबन हो गयी होगी। शिखा ने घर के अंदर तो राजू ने खेत पर नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रधान प्रतिनिध लेजम सिंह ने बताया कि राजू पर लगभग चार लाख रूपये का बैंक कर्जा तथा अन्य रकम उसके नाते रिस्तेदारों व अन्य लोगों से उधार ली थी। राजू ने अपनी पत्नी और बच्चे के इलाज में काफी रुपयें खर्च किया था। राजू के हिस्से में चार-पांच बीघा ही जमीन है।
ग्रामीणों की माने तो राजू के पिता की मौत के बाद उसके हिस्से में चार-पांच बीघा ही जमीन आयी है। जिस पर वह खेती करकर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था। खेत के समीप ही पिता का समाधी स्थल है जिसके समीप खड़े नीम के पेड़ पर राजू ने आत्महत्या की।
फोरेंसिंक टीम ने घटना स्थल से कई एहम सबूत जुटाए है। जिनकी पड़ताल की जा रही है। वहीं मृतक दम्पति के मोबाइल काल डिटेल को भी खंगाला जायेगा। मृतक के फोन को फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले कॉल डिटेल खनक ने लगी मृतक की फोन पर रात्रि 1:06 पर किसी रिश्तेदार से बात हुई है।
