Bageshwar Dham के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का पांच दिवसीय Kanpur आगमन, कथा सुनने को लेकर लोगों में उत्साह
कानपुर में पांच दिन तक लोगों के बीच मौजूद रहेंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के कानपुर आगमन को लेकर राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गोसेवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुनील शुक्ला ने जानकारी दी। वह 17 से 21 अप्रैल तक सचेंडी थाने के पास पंडाल में हनुमत कथा कहेंगे।
कानपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गोसेवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुनील शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री 17 से 21 अप्रैल तक कानपुर में हनमुत कथा कहेंगे। उधर, धीरेंद्र शास्त्री ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर जानकारी दी। यह कार्यक्रम सचेंडी थाना क्षेत्र के भाऊपुर रेलवे क्रॉसिंग रंजीतपुर के पास मैदान में आयोजन होगा। उधर, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने को लेकर कानपुर के लोगों में उत्साह है।
