अमरोहा : कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैदनगली/अमरोहा, अमृत विचार। थाना सैदनगली क्षेत्र में शनिवार रात कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।

पूरा मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के मनौटा मार्ग का है। यहां कस्बा निवासी वसीम, आफाक पुत्र शाहिद हुसैन स्कूटी से शनिवार रात्रि घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी मनोटा मार्ग पर सत्यवती हॉस्पिटल के निकट पहुंची तो सामने से आ रही सेंट्रो कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों स्कूटी सवार दूर जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 वहीं, सड़क किनारे पैदल जा रहे आलिम पुत्र गुलाम अली भी कार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- 'एशियाई-अमेरिकी समुदाय अब अमेरिकी राजनीति में हार-जीत तय करता है, जीत का अंतर नहीं'

संबंधित समाचार