Banda: दबंगों से परेशान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई।

बांदा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दबंगों ने परेशान होकर जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है कि दबंग झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे है।

बांदा, अमृत विचार। दबंगों से परेशान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि दबंग उसे जीने नहीं दे रहे हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। 
 
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार त्रिपाठी पुत्र स्व. शिवनारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है। वह प्रतिवर्ष गांव में ही होली मिलन समारोह करवाता है और लोगों से जनसंपर्क भी करता है। अरविंद का कहना है कि आरोपी का मकान उसके बगल में है।
 
अक्सर निकलने में वह गाली-गलौज करता है और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। जबकि एक बार वह चुनाव भी लड़ चुका है। चुनावी खुन्नस में आए दिन उसे परेशान किया जा रहा है। दबंगों का कहना है कि उनका संबंध विधायक के भतीजों से है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

 

संबंधित समाचार