Fatehpur News : दुल्हन ने नहीं डाली दूल्हे को जयमाल, बैरंग लौटी बारात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फतेहपुर में दुल्हन के जयमाल नहीं डालने पर बारात लौटी।
फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन के दूल्हे को जयमाल नहीं डालने पर बारात बैरंग लौट गई। वहीं, बारात की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी।
फतेहपुर, अमृत विचार। बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात आई बारात में जो वाकया हुआ उसे सुनकर बाराती ही नहीं हर कोई दंग रह गया। जयमाल स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने भरी महफिल में दूल्हे के गले में जयमाल डालने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात में अफरा तफरी मच गई। दूल्हा पक्ष के लोग कारण तलाशने में लगे लेकिन दुल्हन ने रात भर मुंह नहीं खोला।
थाना क्षेत्र के रसूलपुर बरिगवां गांव में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव के रहने वाले राज बहादुर उमराव के बेटे प्रेम कुमार की बारात शनिवार शाम को आई थी। शादी समारोह एक गेस्ट हाउस से होनी थी। शादी में शरीक हुए नाते रिस्तेदार और बाराती खाना खा चुके थे। बारात में शामिल युवा,बच्चे डीजे धुन में थिरक रहे थे। इसी दौरान स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने भरी महफिल में दूल्हे के गले में जयमाल डालने से इनकार कर दिया।
इस नजारे को देख लोगों की क्षण भर के लिए आंखे ओझल सा हो गई। आपस में खुसर फुसर शुरू हो गई। जब दूल्हे को रहा नहीं गया तो स्टेज से उतर आया। लड़के पक्ष के लोग कारणों को जानने में लग गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। वहीं बाराती मौके की नजाकत को देख भागने लगे। सिर्फ दूल्हा के परिजन ही रूके रहे। और रात भर पंचायत चली सुबह मामला थाने पहुंचा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
शादी के लिए परिजन बना रहे थे दबाव
दुल्हन ने बताया कि शादी नहीं करने की बावत अपनी मां को कई बार बताया। लेकिन परिवारीजन जबरन शादी करने का दबाव बनाते रहे। उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
मंदिर के पुजारी की पिटाई
दुल्हन के शादी से इनकार करने में तंत्र मंत्र की बात सामने आई। कई सालों से क्षेत्र के एक मंदिर में पुजारी देखभाल करते थे। दुल्हन पक्ष के परिजन रविवार को दोपहर मंदिर जा पहुंचे और पुजारी को पकड़ कर पिटाई करते उसके सिर के आधे बाल मुड़वा दिए। किसी ने 112 पीआरवी को दी। पुलिस पुजारी को लेकर थाने आई और पूछताछ की।
मंदिर के पुजारी से पूछताछ की गई। तंत्र मंत्र जैसी कोई बात सामने नहीं आई। पुजारी का मोबाइल काल डिटेल भी खंगाला गया कुछ नहीं मिला। मुकदमे की कार्रवाई से इनकार किया।- गिरेंद्र पाल सिंह यादव प्रभारी निरीक्षक
