प्रयागराज: लाल बन्धुओं की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम, कुछ जरूरी दस्तावेज लगे हाथ
प्रयागराज, अमृत विचार। अवैध रूप से धर्मांतरण के मामले में शुआट्स कॉलेज के कुलपति प्रो.आरबी लाल के खिलाफ नैनी और फतेहपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा विदेशी फंडिंग के मामले में भी केस दर्ज किया गया था। प्रकरण को लेकर रविवार को फतेहपुर पुलिस और नैनी पुलिस टीम के साथ पहुंचकर कालेज में छापेमारी की। साथ ही कुछ पुलिस के हाथ कुछ दस्तावेज भी हाथ लगे है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बता दें कि शुआट्स के कुलपति प्रोफेसर आरबी. लाल के ऑफिस में रविवार को छापेमारी करने फतेहपुर और नैनी पुलिस पहुंची। अवैध धर्मांतरण मामले में फतेहपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां प्रयागराज में भी यीशू दरबार के नाम हजातो लोगो की भीड़ इकट्ठा कर लोगो का धर्मांतरण किया जा रहा था।
इस मामले शुआट्स कुलपति आर.बी लाल उनके भाई डायरेक्टर विनोद बी लाल सहित कई अन्य आरोपी हैं। इतना ही नही अवैध धर्मांतरण में विदेशी फंडिंग की भी बात आई थी। फ़िलहाल हाईकोर्ट से भी लाल बंधुओं की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:-UP में 12 IPS अफसरों के हुए तबादले, बिजनौर समेत पांच जिलों के कप्तान बदले गए, देखें लिस्ट
