बरेली: प्रभाकर चौधरी बने जिले के नए कप्तान, अखिलेश कुमार चौरसिया वाराणसी के DIG

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन ने रविवार देर रात 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। बरेली के एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया को वाराणसी का डीआईजी बनाया गया है, जबकि पीएसी 11वीं वाहिनी सीतापुर के सेनानायक रहे प्रभाकर चौधरी को बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद भेजा गया है।

आईपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी मूल रूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रयागराज विश्वविद्यालय से बीएससी की। इसके बाद विधि की पढ़ाई की। वह 2010 बैच के आईपीएस हैं। 2013-14 में आगरा में एएसपी रहे। मेरठ से पहले एसपी कानपुर देहात, बुलंदशहर, बलिया, आगरा और एसएसपी वाराणसी भी रह चुके हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार आईपीएस में होती है। आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया ने 19 सितंबर 2022 को यहां एसएसपी का चार्ज संभाला था, जिनका हाल ही में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर प्रमोशन हुआ था।

यह भी पढ़ें- बरेली: चालक को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटी कार, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार