दक्षिण अफ्रीका में प्रवासी नाव पलटने से 22 लोगों की मौत, 23 को बचाया गया और दो लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंटानानारिवो। दक्षिण अफ्रीका में मेडागास्कर के समुद्री तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलटने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। मेडागास्कर के बंदरगाह प्राधिकरण ने रविवार शाम को यह जानकारी दी। मैरीटाइम एंड रिवर पोर्ट एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मेडागास्कर के समुद्री तट पर नाव के पलटने के समय उस पर 47 लोग सवार थे। अधिकारियों के अनुसार 23 लोगों को बचा लिया गया जबकि दो लापता लोगों की तलाश में खोजी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाव फ्रांस के मयोटे द्वीप जा रही थी। 

ये भी पढे़ं- Oscar Awards 2023: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में जीता ऑस्कर

 

संबंधित समाचार