Oscar 2023 : 'साबित कर दिया बेस्ट हैं भारतीय महिलाएं', Deepika Padukone ने बढ़ाया देश का सम्मान तो Kangana Ranaut ने की तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर 2023 के मंच पर एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू नाटू को प्रेजेंट किया था

नई दिल्ली। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स पूरी तरह से भारतीय सिनेमा के नाम रहा। बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा दीपिका पादुकोण इस अवॉर्ड सेरेमनी बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं। दीपिका ने जिस ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ अकेडमी अवॉर्ड के मंच पर अपने देश को रिप्रेंट किया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। दीपिका के इसी अंदाज ने कंगना रनौत को भी अपना फैन बना लिया है। कंगना ने खास अंदाज में दीपिका की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने ऑस्कर के मंच सेअपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करके दीपिका की स्पीच का वीडियो क्लिप शेयर कर उनकी खास अंदाज में सराहना की।

'दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत दिखती हैं'
कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा- दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत दिखती हैं। पूरे देश को एक साथ लेकर वहां खड़े होना आसान नहीं है। अपनी और देश की इमेज, रेप्युटेशन को अपने नाजुक कंधों पर उठाना और इतने ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ सभी के सामने बोलना। दीपिका इस बात की गवाह हैं कि भारतीय महिलाएं सबसे बेस्ट हैं।

दीपिका की स्पीच पर ऑडियंस ने खूब हूटिंग की
दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर 2023 के मंच पर एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू नाटू को प्रेजेंट किया था। दीपिका ने स्टेज पर नाटू नाटू सॉन्ग और आरआरआर फिल्म की तारीफ भी की। दीपिका की स्पीच के दौरान वहां बैठी ऑडियंस ने खूब हूटिंग की। एक्ट्रेस की स्पीच के दौरान ऑडिटोरियम कई बार तालियों की आवाज से गूंज उठा था।

नाटू नाटू ने जीता ऑस्कर
आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर जीता। इस गाने को एमएम केरावनी ने कंपोज किया है। चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं और राहुल सिप्लिगुंज-काला भैरव की जोड़ी ने इसे गाया है। करीब एक साल पहले साल 2022 के मार्च में ही गाने को रिलीज किया गया था।

ये भी पढ़ें :  Oscar 2023 में Deepika Padukone ने लूटी महफिल, डायमंड नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान...फैंस बोले- 'फायर'

संबंधित समाचार