बहराइच: फसल की निगरानी कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के फकीरपुरी गांव निवासी एक महिला पर सोमवार को तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला ने संघर्ष कर तेंदुए से जान बचाई। हमले में घायल महिला को पीएचसी से मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक खेत में काम करते समय तेंदुए ने हमला किया है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग का फकीरपुरी गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी लल्ली देवी (40) पत्नी राम प्रताप सोमवार को खेत में काम कर रही थी। तभी जंगल से निकलकर तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने महिला के सिर को पीछे से दबोच लिया। महिला ने शोर मचाते हुए संघर्ष किया। खेत में मौजूद अन्य लोगों ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल में चला गया। महिला को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। महिला के सिर में हमले के गंभीर निशान हैं। ग्रामीण बाघ के हमले की बात कह रहे हैं। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि अभी तक तेंदुए के हमले की आशंका है। क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट पर ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मेला देखकर लौट रहीं दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, 6 आरोपी हिरासत में

 

संबंधित समाचार