CM Yogi Adityanath और केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari पहुंचें Mahoba, 3500 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचें महोबा।

महोबा में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचें। उन्होंने 3500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का बटन दबारकर लोकापर्ण और शिलान्यास किया।CM Yogi Adityanath और केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari पहुंचें Mahoba, 3500 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

महोबा, अमृत विचार। सड़क परिवहन केंद्रीय मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3500 करोड़ रुपये की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ के ग्रीन हाईवे बनाए जा रहे हैं। 650 करोड़ से कानपुर लखनऊ हाईवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा आगरा, गोरखपुर, संतकरीब नगर, प्रयागराज, कौशम्बी महोबा सहित कई जिलों में परियोजनाएं चल रही हैं, जिससे प्रदेश ही नहीं देश का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि 2024 तक प्रदेश के सभी हाईवे अमेरिका की तरह होगे। बस आप लोग डबल इंजन की सरकार को ताकत देते रहिए। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी के नेेतृत्व में भारत विश्व की नम्बर एक ताकत बनेगा। देश को महाशक्तिशाली बनाना भाजपा का मकसद है। अब शहर स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि स्मार्ट विलेज बनेंगे। प्रदेश में रोजगार के साधन बढ़ेंगे, युवाओं के हाथों में रोजगार होगा, किसान अन्नदाता नहीं बल्कि ऊर्जादाता होगा। 2800 करोड़ रुपये की लागत से झांसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा। उन्होंने महोबा में 18 किमी फारेलाइन की घोषणा की, इसी तरह 200 करोड़ रुपये की लागत से चित्रकूट प्रयागराज हाईवे के लिए घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि जहां पर जाम की समस्या है, वहां की समस्या के निस्तारण के लिए योगी जी इशारा भर कर देते हाईवे का रास्ता तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महोबा में 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकापर्ण और शिलान्यास से पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेगी साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। कहा कि जहां पर ट्रेफिक ज्यादा है वहां से अगल से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में यूपी और एमपी के मुख्यमंत्रियों के साथ भव्य कार्यक्रम करने की योजना थी, लेकिन एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को समय नहीं मिल सका, जिसके चलते योगी आदित्यनाथ के साथ महोबा में कार्यक्रम करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड और महाराष्ट्र का बहुत पुराना रिश्ता है।
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र शिवाजी महाराज और बुंदेलखंड छत्रसाल महाराज की घनिष्ठ मित्रता थी। महोबा भी वीर आल्हा ऊदल की भूमि है। कहा कि राजा अन्याय करने वालों को उखाड़ फेंकने वाला होना चाहिए और अत्याचारियों को जैसे का तैसा सबक सिखाने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी ने अत्याचार करने वालों पर बुल्डोजर चलाकर उसका सर्वनाश कर दिया। अब मोदी और योगी के राज में देश में रामराज कायम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का 65 प्रतिशत किसान आज भी खेती पर निर्भर है, लेकिन अब किसानों भी ऊर्जावान बनेंगे।

संबंधित समाचार