CM Yogi Mahoba Visit : सीएम योगी आदित्यनाथ बोलें- बुंदेलखंड में 24000 करोड़ का होगा निवेश
CM Yogi Mahoba Visit महोबा में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचें।
CM Yogi Mahoba Visit महोबा में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड में 24000 करोड़ का निवेश होगा। इसके साथ ही 2024 तक प्रदेश के हाईवे अमेरिका की तरह होंगे। अब युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
महोबा, अमृत विचार। CM Yogi Mahoba Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले प्रदेश में इतना विकास कभी नहीं हुआ। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे प्रदेश की लाइफलाइन बन चुका है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए 24000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के विकास के लिए एक से एक परियोजनाओं को पैसा देकर खजाना खोल दिया है।
झांसी में हाईवे निर्माण और फ्लाईओवर के लिए 600 करोड़ की व्यवस्था की है, इससे बुंदेलखंड का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को झांसी तक ले जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं को अब नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि दुनिया के लोग अब बुंदेलखंड में नौकरी करने आएंगे।


मुख्यमंत्री सोमवार को आल्हा ऊदल की नगरी महोबा में 3500 करोड़ की 9 परियोजनाओं के लोकापर्ण और शिलान्यास के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लिए 24000 करोड़ के निवेशक मिल चुके हैं, जो जल्द ही यहां पर निवेश करेंगे। इससे बुंदेलखंड में लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे अब कोई भी बुंदेलखंडी रोजगार के लिए इधर उधर नहीं भटकेगा, बल्कि बुंदेलखंड में दूसरे देश के लोग नौकरी करने के लिए आएंगे।

उन्होंने कहा कि यह पहला मौके है जब कोई केंद्रीय मंत्री एक माह में दो बार बुंदेलखंड में आया हो। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड के विकास के लिए तमाम योजनाओं को संचालित करके यहां के विकास के लिए बड़ा कार्य किया है, जिनका मैं हमेशा अभारी रहूंगा।
