बरेली: नौनिहालों का होगा टीकाकरण, खसरा और रुबेला से होगा बचाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले में बड़ी संख्या में टीकाकरण से वंचित हैं नौनिहाल, 24 मार्च तक चलेगा अभियान

बरेली, अमृत विचार। जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण पखवाड़े का अंतिम चरण 13 मार्च 24 तक चलेगा। विशेष टीकाकरण पखवाड़े में दो वर्ष से ऊपर के बच्चों को खसरा, रुबेला और डीपीटी के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सोमवार से खसरा, रुबेला उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पखवाड़े का अंतिम चरण शुरू हो गया। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि कोविड की दस्तक के चलते तीन साल में बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हुआ था लेकिन अब शासन के आदेश पर टीकाकरण को लेकर व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य जल्द से जल्द पूर्ण हो सके इसके लिए 3247 टीमें लगाई गईं हैं।

बीते कई माह से जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में निमोनिया की वैक्सीन पीसीवी की कमी चल रही थी जो कि अब पूरी हो गई है। बीते दिनों 11 हजार डोज विभाग को प्राप्त हो गई हैं। वहीं अन्य बीमारियों की वैक्सीन की बड़ी संख्या में विभाग के पास उपलब्ध हैं जिसके चलते बच्चों को टीकाकरण प्रभावित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: निवर्तमान उपसभापति का Gmail अकाउंट हैक, अज्ञात ने परिचितों से मांगे रुपये

संबंधित समाचार