Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के दस अपर न्यायाधीशों ने स्थाई जज के रूप में ली शपथ

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 अपर न्यायाधीशों ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में सुबह 10 बजे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने सभी न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। 

जिनमें सर्वप्रथम न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल, न्यायमूर्ति समीर जैन, न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी, न्यायमूर्ति बृजराज सिंह, न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह, न्यायमूर्ति विकास बुधवार, न्यायमूर्ति ओम प्रकाश त्रिपाठी और न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान हैं। शपथ ग्रहण समारोह में सभी न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से 23 नवंबर 2022 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से उपरोक्त 10 एडिशनल जजों को इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति देने की सिफारिश की थी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल ने भी उपरोक्त अनुशंसा के साथ अपनी सहमति व्यक्त की थी।

यह भी पढ़ें:-सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019: High Court ने चयन सूची पर पुनर्विचार के दिए आदेश

संबंधित समाचार