Fatehpur में सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपी हिरासत में, मेला देखकर लौट रहीं दो नाबालिग चचेरी बहनों को बनाया था शिकार
फतेहपुर में दो नाबालिग चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
फतेहपुर में दो नाबालिग चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपियों ने मेला देखकर लौट रही दो नाबालिग चचेरी बहनों को शिकार बनाया था। फतेहपुर में दो नाबालिग चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपियों ने मेला देखकर लौट रही दो नाबालिग चचेरी बहनों को शिकार बनाया था।
फतेहपुर, अमृत विचार। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव के पास रविवार की देर शाम दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। गैगरेप पीड़ित नाबालिग लड़कियां, चचेरी बहनें हैं। जो शोभन सरकार धाम से मेला देखकर वापस लौट रही थीं। तभी इन्हें, छह युवकों ने दबोच कर समाज को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दे डाला। सामूहिक दुष्कर्म के सामने आए इस मामले में पुलिस ने क्विक एक्शन लेते हुए सभी छह युवकों को हिरासत में ले लेकर पास्को एक्ट समेत विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सदर सर्किल के इस गांव में शोभन सरकार धाम पर हर साल तीजा के मौके पर पांच दिवसीय मेला लगता है। रविवार, तीसरे दिन का मेला देखने के बाद एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग चचेरी बहनें वहां से देर शाम लौट रही थी। दोनों पैदल थीं। जिन्हें बीच रास्ते छह युवकों ने रोककर अंधेरे व सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए दबोच लिया। सुनसान रास्ता होने के कारण लड़कियों की चीखपुकार सन्नाटा चीरती सड़क पर दबकर रह गई। दरिंदगी करने के बाद सारे आरोपी, मामले की जानकारी देने पर जान से मार डालने की धमकी भी दे गए।
इनके चंगुल से आजाद होने के बाद रोते बिलखते घर पहुंची दोनों लड़कियों की हालत देखकर परिजन अवाक रह गए। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। जिस पर समूचा महकमा हरकत में आया गया। नतीजा सभी छह आरोपी, न केवल पुलिस ने चिंहित कर लिए बल्कि उन्हें हिरासत में भी डाल दिया। पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो लड़कियों से दुराचार करने वाले छह लोग हिरासत में ले लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना हुसैनगंज तहरीर के आधार पर मुअस-96/23 धारा 376D, 342, 323, 504 ,506 भादवि़ व 5/6 पॉक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
सहमी बेटियां, आहत परिवार, समाज बदहवास
सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुईं दोनों नाबालिग चचेरी बहनें सहम गई हैं। परिवार के लोग आहत हैं तो समाज बदहवास। रविवार की रात जिस तरह से उनके जीवन में स्याह रात बनी। वह इन दोनों बेटियों के साथ परिजनों को ही नहीं बल्कि समूचे समाज को झकझोरने वाला है। यही कारण रहा कि सोमवार को इस मामले को हरेक शख्स में रंज देखने को मिला। जिसे भी यह घटना पता लगी, वह आहत हो गया।
और भी हो सकते हैं इस घटना के राजदार
सेनपुर मेला देखकर लौटते वक्त जिस तरह से दो लडकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उससे ऐसा माना जा रहा है कि जो आरोपी पुलिस हिरासत में पहुंचे थे वह इन पर मेला से ही दोनों पर नजर रख रहे थे। क्योंकि मेला में यह युवक भी देखे जाने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं जिस तरह से इनके साथ घिनौती हरकत की गई उससे एक बात और शक पैदा करती है कि इस वारदात में छह के अलावा भी थे। जो इसे अंजाम दिलाने को पहरेदारी के रूप में मुस्तैद थे। अगर ऐसा न होता तो मेला स्थल वाली रोड से इन्हें उठाने की हिमाकत न की जाती।
अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने जिन्हें आरोपी मानते हुए हिरासत में लिया है। वह चचेरी बहनों के गांव के बजाय दूसरे गांव के रहने वाले हैं। इलाकाई थानेदार ने बताया कि दबोचे गए आरोपी अलग अलग गांव के रहने वाले हैं। संसुगत धाराओं में लिखापढ़ी कर ली गई है। इन सभी की बैक हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।
मेला में बढ़ा खाकी का पहरा
सेनपुर मेला देखकर लौट रहीं चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद शोभन सरकार धाम परिसर व आसपास पुलिस की सख्ती बढा दी गई। मेला के चौथे दिन मेला परिसर पर पुलिस की मौजूदगी जगह जगह देखने को मिली। जवानों की शोहदागर्दी करने वालों पर नजर रही। इस जद में कई शोहदे आए। जिन्हें भविष्य की अहमियत का अहसास कराते हुए दोबारा के लिए सचेत किया गया।
