अयोध्या: DIG को पुलिस कर्मियों ने दी विदाई, कार्यकाल को बताया स्वर्णिम   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक रहे अमरेंद्र प्रसाद सिंह का मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित हुआ। परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साढ़े आठ माह के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया और उन्हें स्मृति-चिह्न के रूप में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की काष्ठ-निर्मित प्रतिकृति भेंट की। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया प्रभारी उनि. रणजीत यादव ने किया।
     
समारोह के दौरान कार्यालय में नियुक्त प्रधान लिपिक सुरेश कुमार मौर्य, पीआरओ अरविंद सिंह एवं गोपनीय सहायक नवीन सिंह, वाचक प्रकाश पांडेय, सोमनाथ चतुवेर्दी, मुख्य आरक्षी अरविंद सिंह, मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश पांडेय ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अमरेन्द्र प्रसाद का स्थानान्तरण देवीपाटन परिक्षेत्र हो जाने पर उन्हें अगली पारी की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दिए जेलों में सतर्कता बरतने के निर्देश, VC के जरिये की मीटिंग

संबंधित समाचार