मुरादाबाद : वाद-विवाद प्रतियोगिता में एमआईटी के छात्र जीते
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारत की वाई20 की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में एमआईटी के विद्यार्थियों ने जीत हासिल की। मंगलवार को संस्थान के निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
बताया कि संस्थान से कुमकुम जोशी, सेजल ठाकुर, प्रखर कपूर और अभय प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य, कल्याण और खेल: एजेंडा फोर यूथ और इंडस्ट्री इनोवेशन 4.0 : स्किल्स फोर 21 सेंचुरी जैसे विषयों पर प्रतिभाग किया। और दोनों विषयों पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेजल ठाकुर , प्रखर कपूर और अभय प्रताप सिंह अब मुरादाबाद जिले का आईआईटी कानपुर और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन छात्र व छात्राओ के हुनर को तराशने में संस्थान की सहायक अध्यापिका रुचि वार्ष्णेय व सहायक अध्यापक डॉ मनुज अग्रवाल का पूर्ण सहयोग रहा। इस मौके पर डीन डॉ अनिमेष अग्रवाल ,सुधीर गुप्ता, वाईपी गुप्ता,आदर्श अग्रवाल, नीरज अग्रवाल ने भी बच्चो का उत्साहवर्धन किया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नवरात्रों से पूर्व बंद हो शहर में सभी मांस की दुकानें, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने की मांग
