Auraiya News : B.Ed परीक्षा में आंतरिक उड़न दस्ते ने पकड़े पांच नकलची, नकल अधिनियम के तहत कार्यवाही
औरैया में बीएड परीक्षा में पांच नकलची पकड़े गए।
औरैया के तिलक महाविद्यालय में चली रही बीएड परीक्षा में पांच नकलची पकड़े गए। औरैया व कानपुर देहात जनपदों की परीक्षा चल रही है। नकलचियों पर नकल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
औरैया, अमृत विचार। शहर के तिलक महाविद्यालय में चल रही बीएड की परीक्षा के दूसरे दिन पांच नकलची नकल करते हुए पकड़े गए। उनके खिलाफ नकल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। दोपहर की पाली में बीएड फर्स्ट सेमेस्टर की सेकंड पेपर की परीक्षा शुरू हुई। आंतरिक उड़न दस्ते द्वारा गेट पर तलाशी लेने के बाद परीक्षा कक्ष में जाकर भी तलाशी ली गई। इस दौरान कमरा नंबर 10 से दो, कमरा नंबर 11 से एक, कमरा नंबर 14 में 1 तथा कमरा नंबर 17 से एक परीक्षार्थी नकल करते हुए आंतरिक उड़न दस्ते द्वारा पकड़ा गया।
कुल पंजीकृत 964 परीक्षार्थियों में से 25 में कढ़ाई के चलते परीक्षा छोड़ दी है। तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में 11 विद्यालयों का सेंटर बनाया गया है। जिसमें कानपुर देहात के भी पांच सेंटर शामिल हैं। परीक्षा पूरी तौर से कड़ाई से कराई जा रही है। आंतरिक उड़नदस्ते का गठन किया गया, है जो कि गेट व रूम के अंदर तलाशी अभियान लगातार जारी रहता है। सीसीटीवी कैमरे से भी छात्रों पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने छात्रों से अपील की है, कोई भी नकल सामग्री लेकर न आए।
