Kanpur News : हिस्ट्रशीटर राजाबाबू की मौसी के घर पर आक्रोशित परिजनों ने की तोड़फोड़, फंदे पर लटकता मिला था शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर राजाबाबू की मौसी के घर पर तोड़फोड़।

कानपुर के चकेरी के लालबंगला में हिस्ट्रीशीटर राजाबाबू सोनकर की पत्नी श्चेता सोनकर (25) का संदिग्ध परिस्थितयों में फंदे पर शव लटका मिला था। इस पर मंगलवार को मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी के लालबंगला में हिस्ट्रीशीटर राजाबाबू सोनकर की पत्नी श्चेता सोनकर (25) का संदिग्ध परिस्थितयों में फंदे पर शव लटका मिला था। इस पर मंगलवार को मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके साथ ही राजाबाबू की मौसी के घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही लाल बंगला बाजार की मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
 

यह था मामला

लालबंगला के कालीबाड़ी निवासी राजाबाबू सोनकर चकेरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। हिस्ट्रीशीटर ने पड़ोस में रहने वाले राजेश सोनकर की बेटी श्वेता (23) से आठ जून 2022 को प्रेमविवाह किया था। श्वेता के भाई विनय ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने बहन को प्रेमजाल में फंसा लिया और परिजनों को धमकी देकर जबरन विवाह किया था। शादी के बाद वह ब्रेजा कार की मांग करने लगा था। मांग पूरी न होने पर होली पर बहन को घर नहीं भेजा था। जिद करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि रविवार को हिस्ट्रीशीटर समेत परिवार वालों ने श्वेता के साथ मारपीट की। विरोध करने पर शव कमरे के अंदर पंखे पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकाकर भाग गए। हिस्ट्रीशीटर के बहनोई वीरू ने बहन के फांसी लगाने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना पर चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस के आने से पहले ससुराल वाले भाग निकले। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
 

आरोपियों की गिरफ्तारी में दबिश- थाना प्रभारी

मृतका की मां रेनू की तहरीर के आधार पर पति राजाबाबू सोनकर, सास रानी देवी, ससुर दीप नारायण, ननद दीपमाला, रोशनी, नंदोई वीरू सोनकर के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही। जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
 
 

संबंधित समाचार