बरेली: छुट्टी पर टेक्नीशियन, 300 बेड अस्पताल में एक माह से नहीं हो रहे एक्सरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

...

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल में डॉक्टर से नोकझोंक होने के बाद टेक्नीशियन लंबी छुट्टी पर चला गया है। एक माह से अस्पताल में मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार फरवरी में टेक्नीशियन और अस्पताल में तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सक के बीच एक्स-रे को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई थी। टेक्नीशियन ने मामले की लिखित शिकायत सीएमओ से की थी, लेकिन सुनवाई न होने के चलते टेक्नीशियन अवकाश पर चला गया। लंबा समय बीतने के बाद भी एक्स-रे की जांच नहीं की जा रही है।

एक्सरे के लिए मरीजों को जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सीएमएस डा. भानु प्रकाश ने बताया कि टेक्नीशियन सीएचसी से भी अटैच है। एक टेक्नीशियन होने से जांच प्रभावित हो रही है। जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: दहेज में ऑडी न लाने पर महिला को घर से निकाला, पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

संबंधित समाचार