बरेली: जिले के 50 केंद्रों पर शुरू हुई बीईओ की परीक्षा, कोरोना गाइडलाइन का हुआ उल्लंघन
बरेली, अमृत विचार। बीएड परीक्षा के बाद 16 अगस्त, रविवार सुबह 12.00 बजे से बीईओ की परीक्षा शुरू हुई है। इस परीक्षा में भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नज़र आईं। परीक्षा के लिए जिले में 50 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर कुल 23 हज़ार अभियर्थियों को परीक्षा देनी है। जिले में सबसे ज्यादा …
बरेली, अमृत विचार। बीएड परीक्षा के बाद 16 अगस्त, रविवार सुबह 12.00 बजे से बीईओ की परीक्षा शुरू हुई है। इस परीक्षा में भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नज़र आईं। परीक्षा के लिए जिले में 50 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर कुल 23 हज़ार अभियर्थियों को परीक्षा देनी है।
जिले में सबसे ज्यादा छह सेंटर बरेली कॉलेज में बनाए गए हैं। परीक्षा से एक घण्टे पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश शुरू कर दिया गया था। बरेली कॉलेज में करीब तीन हज़ार अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। बरेली कॉलेज में परीक्षा शुरू होने से पहले ही अभ्यर्थी अपना परीक्षा कक्ष ढूंढने के लिए भटकते नज़र आए। हांलाकि परीक्षा कक्षों में डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की अनुमति थी।
एक थर्मल स्केनर होने के चलते हुई दिक्कत
बीएड परीक्षा के बाद बीईओ की परीक्षा में भी कई लापरवाही सामने आई। सबसे ज्यादा सेंटर वाले कॉलेज, बरेली कॉलेज में लापरवाही की हद हो गई। हज़ारो अभ्यर्थियों की थर्मल स्केनिंग के लिए महज़ एक ही स्केनर का सहारा लिया गया। इसकी वजह से अभ्यर्थियों को लाइन में लगकर लम्बा इंतज़ार करना पड़ा।
