ऋचा संभालेंगी संस्कार भारती अयोध्या महानगर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष अंशुमाली टण्डन की ओर संस्कार भारती अयोध्या महानगर अध्यक्ष के पद पर ऋचा उपाध्याय के नाम की घोषणा की गई। ऋचा उपाध्याय पूर्व में अयोध्या महानगर में महामंत्री के दायित्व पर कार्य कर चुकी हैं। वह साकेत महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जनार्दन उपाध्याय की पुत्री हैं। 

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता  महानगर इकाई का पूर्ण गठन करना और महानगर के कलाकारों के हित में गतिविधियों को संचालित करना है। ऋचा को अध्यक्ष बनाये जाने पर विधायक रामचन्द्र यादव, संस्कार भारती अवध प्रांत के प्रांतीय मंत्री हरीश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी आदि ने हर्ष जताया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में कई घंटे बिना कपड़ों के सड़क पर घायल पड़ा रहा मंदबुद्धि युवक, गुजरते रहे वाहन 

 

संबंधित समाचार