मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर की दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर कराया धर्म परिवर्तन, पांच लाख रुपये लेकर छोड़ा, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की।

फतेहपुर में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर पहले दोस्ती की। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह किया। फिर युवक ने पांच लाख रुपये लेकर छोड़ दिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़का बनकर फेसबुक पर हिन्दू लड़की से दोस्ती की। फिर उसको अपने घर बुलाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोपी युवक युवती को गुजरात ले गया। वहां धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया। युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की से पांच लाख रुपये ऐठ लिए। और उसके बाद छोड़कर फरार हो गया।
 
मामला  सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव की रहने वाली हिन्दू लड़की ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि खखरेरू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक राशिद खान ने सूरज बनकर फेसबुक पर उससे दोस्ती की। उसके बाद एक दिन अपने घर बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप  अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथ गांव ले गया। उसके बाद गुजरात ले जाकर मेरा धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह किया।
 
इसी बीच शारीरिक संबंध बनाने से  गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। आरोपी युवक ने वीडियो का आधार बनाकर पांच लाख रुपये भी लिए। पीड़िता के मुताबिक जिस समय यह सब हुआ नाबालिक थी। पीड़िता ने बताया कि राशिद गुजरात में एक दिन मुझे छोड़कर भाग गया। मैं उसके परिजनों के पास गई तो उन्होंने कहा कि हमारा काम हो गया धर्म परिवर्तन कराकर अब जहां चाहे जा सकती हो। उसके बाद गुजरात से फतेहपुर आकर थाना पुलिस को तहरीर दी। मामले की तहरीर इलाकाई पुलिस ने नहीं ली उल्टा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
 

संबंधित समाचार