Chitrakoot News : ब्लाक इकाई चुनाव में विनय ने हासिल की एकतरफा जीत, 451 में से 319 मत प्राप्त किए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में ब्लाक इकाई चुनाव में विनय शुक्ला ने हासिल की एकतरफा जीत।

चित्रकूट में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मानिकपुर ब्लाक इकाई के चुनाव में शिक्षक नेता विनय कुमार शुक्ला ने एकतरफा जीत हासिल की। उनको कुल 451 मतों में से 319 मत मिले।

चित्रकूट, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मानिकपुर ब्लाक इकाई के चुनाव में शिक्षक नेता विनय कुमार शुक्ला ने एकतरफा जीत हासिल की। उनको कुल 451 मतों में से 319 मत मिले। 
 
ब्लाक मुख्यालय मानिकपुर स्थित बीआरसी में बुधवार को ब्लाक इकाई का निर्वाचन कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए विनय शुक्ला और सहायक अध्यापक वंदना द्विवेदी के बीच चुनाव हुआ। विनय शुक्ला अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। शेष पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव में पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय निर्वाचन अधिकारी,  चित्रकूट ब्लाक अध्यक्ष देव कुमार यादव सह निर्वाचन अधिकारी,  जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार गर्ग पर्यवेक्षक और  जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह सह पर्यवेक्षक बनाए गए थे।

 

संबंधित समाचार