इतिहास अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न करने वाले कृत्यों से भरा पड़ा है : स्टालिन
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि ‘इतिहास अल्पसंख्यों का उत्पीड़न करने वाले कृत्यों से भरा पड़ा है।’ उन्होंने साथ ही लोगों से अल्पसंख्यकों के ‘व्यवस्थागत दमन’ के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया।
‘इस्लामोफोबिया के खिलाफ जंग का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ पर स्टालिन ने सोशल मीडिया के जरिये अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया जो भारत के संविधान में निहित है। उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव और उनके उत्पीड़न से भरा पड़ा है और मानवता के ऊपर काला धब्बा बना रहेगा।
इस्लामोफोबिया के खिलाफ जंग का अंतरराष्ट्रीय दिवस पर हम अल्पसंख्यकों का व्यवस्थागत दमन के खिलाफ लड़ने और संविधान के मूल्यों के तहत उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लें।’’
यह भी पढ़ें- मलिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने की जगदीप धनखड़ से मुलाकात
