बरेली : श्रमिकों-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

बरेली : श्रमिकों-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

बरेली, अमृत विचार। जिले में चल रही श्रमिकों व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आज सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग दिनांक 11 व 12 फरवरी 2023 में लिये गये निर्णयानुसार संगठित व असंगठित क्षेत्रों के भिन्न-भिन्न उद्योगों में काम करने वाले संविदा / आउटसोर्सिंग/निविदा कर्मचारियों पर हो रहे शोषण, उत्पीड़न के विरुद्ध प्रदेश के संपूर्ण जिलों में आज जिला मुख्यालयों पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा विशाल प्रदर्शन करके कर्मचारियों की समस्याओं से सबंधित ज्ञापन प्रेषित किए गए।

इसी कड़ी में बरेली में संघ के पदाधिकारियों ने बरेली के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उनकी 13 सूत्रीय प्रमुख मागों को तत्काल पूरा किया जाए। 

जिसमें 108,102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की जाये एवं सभी संविदा कर्मियों के बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाये। साथ ही आशा/आशा संगिनी को न्यूनतम रुपये 18000/24000 मानदेय निश्चित करते हुए सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियमित किया जाए एवं न्यूनतम मानदेय 'रुपये 18000/-किया जाये तथा सभी को सामजिक सुरक्षा प्रदान की जाये। पटरी रेहाड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाये एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाये। ई-रिक्शा, आटो को स्टैंड दिया जाये एवं पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाई जाये।  ई-रिक्शा चालक, आटो चालक, धोबी, दर्जी, बढ़ई, लुहार, कुम्हार को मजदूर की श्रेणी में रखा जाए और सामाजिक सुरक्षा वृत्त किया जाए। कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरी का पारिश्रमिक तय किया जाए एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये।

ये भी पढ़ें- बरेली : नाबालिग लड़की के बलात्कारी से थाना पुलिस की सांठ-गांठ का लगा आरोप

ताजा समाचार

दक्षिण अफ्रीका में बस पुल से खाई में गिरी, 45 लोगों की मौत...8 साल का एक बच्चा जीवित बचा
LIVE: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर और वकील पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस; पैतृक गांव में होगा सुपुर्दे खाक
शाहजहांपुर: पत्नी को विदा न करने से नाराज युवक ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
मुख्तार अंसारी की मौत की उच्‍च स्‍तरीय जांच जरूरी :मायावती 
अमरोहा: दानिश अली के पोस्टर चिपकाने और आचार संहिता का उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज
अमरोहा: श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में आज प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी