Man Married His Sister : सगी बहन निकली पत्नी, दो बच्चे भी हो गए, ऐसे हुआ खुलासा

Man Married His Sister : सगी बहन निकली पत्नी, दो बच्चे भी हो गए, ऐसे हुआ खुलासा

Man Married His Sister : सोचिए, क्या हो अगर शादी के 6 साल बाद आपको पता चला कि आपकी पत्नी आपकी ही सही बहन है और आपके दो बच्चे भी गए। लेकिन ऐसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपनी आपबीती शेयर की और बताया कि आखिर ये अजीबोगरीब घटना कैसे घटी। शख्स के मुताबिक, जन्म के कुछ ही मिनटों बाद उसे किसी और ने गोद ले लिया था। गोपनीयता की शर्त के कारण उसे अपने सगे मां-बाप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

शख्स ने बताया कि शहर की ही एक लड़की से उसका अफेयर हुआ। दो साल तक रिलेशनशिप चला। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली। उनके दो बच्चे भी हाउ। रेडिट पर शख्स ने लिखा, बेटे को जन्म देने के बाद से वो बीमार रहने लगी। अब उसे किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है। इसके बाद शख्स ने पत्नी के रिश्तेदारों के टेस्ट करवाए, लेकिन को भी किडनी डोनेट करने के लिए मैच नहीं हुआ। शख्स ने आगे लिखा है, इसके बाद ही उनकी जिंदगी में भूचाल आया।

इसके बाद जब शख्स ने खुद का टेस्ट कराया, तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। मैच रेट काफी हाई था। डॉक्टर ने उसे बताया कि मां-बाप और बच्चे के केस में 50 फीसदी मैच होने की संभावना रहती है, जबकि भाई-बहनों में यह दर शून्य से 100 फीसदी तक हो सकती है, लेकिन पति-पत्नियों के बीच ऐसा कभी नहीं होता है।

डॉक्टर्स ने शख्स को बताया कि जितनी पॉजिटिविटी रेट उनके हैं, ऐसा केवल भाई-बहन के साथ ही हो सकता है। ये सुनकर शख्स के पैरों तले जमीन ही खिसक गई, क्योंकि, उसकी शादी को छह साल हो चुके हैं और अपने बच्चों और पत्नी के साथ काफी खुशी जीवन व्यतीत कर रहा था। 

ये भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने पहली बार दो पुरुषों की कोशिकाओं से चूहे को किया विकसित