जनजातीय छात्रों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए 15 उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार विभिन्न खेलों में जनजातीय छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए 15 उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी। जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये उत्कृष्टता केंद्र, केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत बनाए जा रहे एकलव्य आवासीय मॉडल स्कूलों (ईएमआरएस) के साथ ही स्थित होंगे और इनके मार्च 2026 तक स्थापित होने की उम्मीद है। उनके अनुसार, अनुमान है कि एक केंद्र की व्यक्तिगत लागत लगभग पांच करोड़ रुपये होगी। 

उन्होंने बताया कि खेल प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए पर्याप्त स्थान प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकारों के परामर्श से अपेक्षाकृत बड़े क्षेत्र वाले ईएमआरएस की पहचान की जा रही है। सरुता ने बताया कि विचार-विमर्श के बाद, कोच के प्रावधान सहित इन उत्कृष्टता केंद्रों के दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक खेल परिसर में दो चिह्नित खेलों (एक सामूहिक खेल और एक व्यक्तिगत खेल) के लिए एक विशेष, अत्याधुनिक सुविधाओं वाले उपकरणों के साथ इनडोर खेल परिसर होगा और इसका निर्माण भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तकनीकी मार्गदर्शन के साथ किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- ED के कुल मामलों में सिर्फ मामले 2.98 प्रतिशत सांसदों और विधायकों के खिलाफ, दोषसिद्धि दर 96 फीसदी

 

संबंधित समाचार