संभल: 10 दिन तलाश करने के बाद पति ने लगाई पत्नी को बरामद कराने की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र में महिला पति व चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।  पति ने सिरसी निवासी युवक पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।

नखासा थाना क्षेत्र के  गांव निवासी युवक अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ कई साल से हयातनगर क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ससुराल में रहता है। युवक ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसके घर में सिरसी के व्यक्ति का आना-जाना था।

इस दौरान उसने  पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब 10 दिन पहले आरोपी उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी की पहले से ही तीन पत्नी हैं। उसने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को बरामद कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : TMU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

संबंधित समाचार