संभल: अखबार में लिपटा मिला नवजात का शव, सूचना पर जुटी लोगों की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैला देवी थाना क्षेत्र में नारंगपुर की पुलिया के पास पड़ा था, गर्म रहा चर्चाओं का बाजार

कैला देवी क्षेत्र में नवजात का शव मिलने पर एकत्र ग्रामीण।

संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैला देवी थाना क्षेत्र में नवजात के शव मिलने का सिलसिला जारी है। एक और शिशु का शव पेड़ के नीचे अखबार में लिपटा हुआ मिला है। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

थाना क्षेत्र में संभल-आदमपुर मार्ग पर गांव नारंगपुर निवासी उदयवीर शौच के लिए जंगल जा रहे थे। उन्होंने एक पेड़ पर खाली थैला लटका देखा तो उत्सुकतावश वहां पहुंच गए। नारंगपुर की पुलिया के पास स्थित इस पेड़ की जड़ के बराबर में अखबार में लिपटा खून से लथपथ नवजात का शव पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

 कई राहगीर भी नवजात का शव देखने के लिए रुक गए। तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा यह भी रही कि गर्भपात कराने के बाद नवजात का शव यहां फेंक दिया गया होगा । ज्ञात रहे कि 12 मार्च को इसी थाना क्षेत्र के सौंधन गांव के मुख्य बाजार में कूड़े के ढेर में नवजात कन्या का शव कपड़े से लिपटा मिला था।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : कारोबारी पार्टनर ने चिकित्सक के 6.60 लाख रुपये हड़पे, केस

संबंधित समाचार