Kanpur News: एटीएम हैकर्स के अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्य दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पकड़े गए तीनों अभियुक्त हरियाणा के रहने वाले हैं 

अमृत विचार, कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट की हनुमंत विहार पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले तीन आरोपियों को 68 एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया। हनुमंत विहार पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति एटीएम हैकिंग का काम करते हैं तथा एटीएम से रुपए चोरी करते हैं और इस समय वह गल्ला मंडी के पास स्थित एटीएम से रुपए निकालने के फिराक में खड़े हुए हैं।
 
मुखबिर की सूचना पर हनुमंत बिहार पुलिस गल्ला मंडी के एटीएम के पास पहुंची तो पुलिस ने देखा कि चौधरी टी स्टाल के पास तीन युवक खड़े हुए थे जो आपस में बातचीत कर रहे थे। पुलिस में घेराबंदी करके तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया और तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 13000 रुपये नगद और 68 एटीएम बरामद हुए। तीनों आरोपी हरियाणा राज्य के हैं। जिनके नाम फकरु निवासी ग्राम घासेडा थाना व जनपद नूंह, असलम निवासी ग्राम रिठौडा थाना रोजकामेऊ, जिला गुडगांब व आमिर खां निवासी ग्राम छापडा पोस्ट रहवासन थाना रोजकामऊ है। 
 
वहीं एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग शहरों में जाकर यह एटीएम हैकर की घटना को अंजाम देते थे, साथ ही पकड़े गए तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और लंबे समय से एटीएम हैकिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वही आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रुपए निकालने के बाद मशीन में छेड़छाड़ करके ट्रांजेक्शन डिक्लाइंन कर देते थे, जिसके बाद बैंक द्वारा अकाउंट में दोबारा रुपये आ जाते थे, और यह एटीएम से निकले रुपये लेकर फरार हो जाते थे। 

इन एटीएम हैकरों को पकड़ने वाली टीम में हनुमंत विहार थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा, उप निरीक्षक अशोक कुमार, विनोद कुमार, सनीत मलिक सर्विलांस सेल प्रभारी, मयंक दीप, सोवित  व शिववीर सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -  Breaking News: हड़ताली बिजली कर्मियों पर लगेगा AISMA, कार्य प्रभावित करने पर होगी NSA की कार्रवाई

 

संबंधित समाचार