शाहजहांपुर: एडीआरएम ने की विश्रामालय और पावर केबिन के रजिस्ट्रारों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/रोजा, अमृत विचार। रेलवे अपर मंडल प्रबंधक राकेश सिंह ने गुरुवार की सुबह अधिकारियों के साथ रोजा स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर और गार्ड लॉबी सहित लोको पायलट व गार्ड रनिंग रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। गन्दगी मिलने पर कर्मचारियों की फटकार लगाई। एडीआरएम ने सायरन बजाकर रेलकर्मियों की चुस्ती फुर्ती की जांच की।

सिंह गुरूवार की सुबह स्पेशल ट्रेन से अधिकारियों के साथ रोजा स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ड्राइवर और गार्ड लॉबी का निरीक्षण कर पायलट और गार्डों के आवागमन की जानकारी ली।  उन्होंने यार्ड में बने रेल प्वाइंटो को चलवाकर देखा। इसके बाद पावर केबिन पहुंच कर ट्रेनों के संचालन की जानकारी ली।

एडीआरएम ने लोको पायलट पहुंच कर चालकों व गार्डों के आने जाने व खानपान की जानकारी लेते हुए रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। एडीआरएम ने दोपहर के बाद ट्रेन के डिरेलमेंट का सायरन बजाकर रेलकर्मियों की चुस्ती फुर्ती की जांच की। सायरन की आवाज गूंजते ही दुर्घटना राहत वाहन के सभी कर्मचारी तुरंत राहत ट्रेन पर मौके पर पहुंच गए। साथ उन्होंने दुर्घटना राहत ट्रेन में मेडिकल ट्रेन में उपकरणों व दवाओं का निरीक्षण किया।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: स्टेशन पर दिव्यांग, बुजुर्गों के लिए बनेगा लिफ्ट वाला ओवरब्रिज

 

 

संबंधित समाचार