Kanpur News: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और पत्नी ने किया Suicide attempt, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जाना हाल

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

पारिवारिक कलह के चलते उठाया कदम 

कानपुर, अमृत विचार। शहर के चर्चित चेहरे पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और उप्र पंजाबी एकेडमी के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ विक्की और उनकी पत्नी परमजीत उर्फ प्रीति छाबड़ा ने गुरुवार को घरेलू कलह के चलते नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर दोनों को इलाज के लिए सर्वोदय नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है, फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

गुरविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ विक्की के बड़े भाई टोनी छाबड़ा ने बताया कि परिवार में पत्नी परमजीत, बेटा अंगद और बेटी साक्षी हैं। बेटी नोएडा में पढ़ाई कर रही है। गुरुवार शाम दोनों के बीच घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान पहले परमजीत ने उसके बाद विक्की ने नींद की गोलियां खा लीं। दोनों की हालत बिगड़ी तो अन्य परिवारीजन दोनों को रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। 

20 (80)

वहीं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के साथ हुई घटना की जानकारी होते ही सिख समाज और शहर भर के भाजपा नेताओं और समर्थकों का अस्पताल में जमावड़ा लगना शुरू हो गया। लोगों के बीच चर्चा थी कि इससे पहले भी विक्की आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। घटना की जानकारी पाकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अस्पताल पहुंचकर दोनों का हालचाल लिया। अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन में दोनों के द्वारा नींद की गोलियां खाने की बात सामने आई है। 

हूटर बजाते पत्नी को पहुंचाया अस्पताल 
पत्नी के नींद की गोलियां खाते ही विक्की खुद गाड़ी चलाकर हूटर बजाते हुए अस्पताल पहुंचे। अपार्टमेंट के गार्ड को बताया कि पत्नी के पेट में दर्द हो रहा है। पुलिस ने बताया कि वह कुछ देर तक अस्पताल में ठीक ठाक रहे बाद में उनकी भी हालत बिगड़ी और भर्ती हो गए। आशंका जताई जा रही है, कि विक्की ने अस्पताल में नींद की गोलियां खाईं है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: ब्लॉक प्रमुख के पति का गाली देते हुए वीडियो वायरल, जानें क्या है मामला  

 

संबंधित समाचार