बहराइच: नदी में नहाने गए चार दोस्तों में एक की डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के गौरा पिपरा गांव के निकट बह रही भादा नदी में चार दोस्त गुरुवार को स्नान करने गए थे। स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया। डूबकर उसकी मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम सभा गौरा पिपरा के निकट भादा नदी बहती है। नदी में गुरुवार को गांव निवासी दोस्त स्नान करने गए। इनमें गौरा आलमगीर (18) पुत्र रफीक अहमद, अरमान (16) पुत्र चांद अली, जमाल अहमद (16) पुत्र शुएब, अफरोज (18) पुत्र फैयाज अहमद शामिल हैं। स्नान करते समय गुरुवार शाम चार बजे के आसपास पैर फिसल जाने पर आलमगीर पुत्र रफीक अहमद गहरे पानी में चला गया। साथ नहाने गए दोस्तों ने पानी में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया। साथ ही अन्य मित्रों ने शोर मचाया। इस पर काफी संख्या में शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंच गए। जिससे सभी ने उसकी तलाश की काफी खोज करने पर पानी में शाम को सदरे आलम का शव बरामद किया। परिवार के लोगों ने पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मालूम हो कि रफीक अहमद के परिवार में दो पुत्र दो पुत्रियां थे। जिसमें बड़े पुत्र की मौत पिछले वर्ष बीमारी से मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें - आरोप: बुजुर्ग फरियादी को ओएसडी ने मारा थप्पड़, होगी जांच 

संबंधित समाचार