Video : Auraiya में दबंगों ने फफूंद थाने के सामने होमगार्ड को पीटा, आसपास मौजूद लोग नहीं आए बचाने
औरैया में दबंगों ने फफूंद थाने के सामने होमगार्ड को पीटा।
औरैया के फफूंद थाने के सामने दंबगों ने मामूली बात को लेकर हुए विवाद में होमगार्ड की पिटाई कर दी। वहीं, आसपास मौजूद लोग होमगार्ड को बचाने की बजाए वीडियो बनाते रहे।
औरैया, अमृत विचार। फफूंद थाना के ठीक सामने उस समय हंगामा मच गया है, जब दबंगों ने होमगार्ड के जवान को मारना-पीटना शुरू कर दिया। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गुरुवार की देर शाम दिबियापुर थाना के सामने कुछ लोगों का होमगार्ड के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
औरैया : दबंगों ने थाने के सामने होमगार्ड को पीटा, वीडियो वायरल, फफूंद थाना क्षेत्र की घटना। @auraiyapolice @AmritVichar pic.twitter.com/XvoWhdCypl
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 17, 2023
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थानाध्यक्ष बीपी रस्तोगी ने बताया कि होमगार्ड बिधूना का रहने वाला है। वह कानपुर में ड्यूटी करता है। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। थाना में समझौता करा दिया गया था। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
