कोलकाता में बोले अखिलेश यादव- कांग्रेस और भाजपा दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी सपा

कोलकाता में बोले अखिलेश यादव- कांग्रेस और भाजपा दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी सपा

कोलकाता, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सपा, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ दृढ़ता से खड़ी रहेगी।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘बंगाल में हम ममता दीदी के साथ हैं। इस समय हमारा रुख है कि हम भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी रखना चाहते हैं।’’ इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए ममता बनर्जी की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी हमारे संविधान को बचाने के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है। अगर हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा सके, तो भाजपा को पूरे देश में हराया जा सकता है।’’ यादव ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर देश की संपत्तियों को विदेशी शक्तियों और निजी क्षेत्र को बेचने का आरोप भी लगाया। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच : 10 वर्षों से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

ताजा समाचार

बाराबंकी: एक ली. फ्यूल में भारी वाहन 10 तो हल्के वाहन चलेंगे 15 किमी, चुनाव आयोग ने तय किया एवरेज, पेट्रोल-डीजल के लिए 13 पेट्रोल पंप चिन्हित
बस्ती में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
कोविशील्ड वैक्सीन : चिकित्सकों ने कहा- व्यर्थ की चिंता न करें, कम ही होते हैं वैक्सीन रिएक्शन के मामले
मुरादाबाद : पाकिस्तान में बैठकर भारतीयों को ठग रहे साइबर अपराधी, चार महीने में 863 लोगों से की लाखों रुपये की ठगी
Video: बहराइच में दबंगों के हौसले बुलंद! पहले खेत में युवक जमकर पीटा, फिर पूरे परिवार को घर में घुसकर लाठी डंडों से मारा
अमरोहा : नशे की दवा बनाने वाली फैक्ट्री को किया सील, बरामद हुआ 13 क्विंटल मादक पदार्थ