Kanpur Weather Today: मौसम के करवट लेते ही छाए काले बादल, तेज हवा के साथ रिमझिम फुहार ने मौसम को किया खुशनुमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Weather Today कानपुर में तेज हवा के साथ रिमझिम फुहार होने से मौसम का बदला अंदाज।

Kanpur Weather Today कानपुर में तेज हवा के साथ रिमझिम फुहार होने से मौसम का अंदाज बदला। सुबह से ही काले बादल छाने के साथ तेज हवा ने मौसम को भी खुशनुमा बना दिया।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Weather Today सुबह से ही शहर को एहसास हो गया था कि बादलों ने शरारत का मन बना लिया है। सूरज की धूप को जब तब ढांप लेते बादलों ने बेमौसम अंगड़ाई से बारिश की दस्तक दे दी। और हुआ भी यही। दोपहर तक ठंडी हवाएं चलने लगीं। हालांकि दोपहर को ही रिमझिम के तराने लेकर आई बरसात की प्राकृतिक धुन के बीच शहर के लोगों ने माटी की सोंधी खुशबू का आनंद लिया। हालांकि बादल गरजे भी। बारिश और ठंडी हवा ने सोंधी खुशबू के बीच धुली सड़कों पर फर्राटा भरते वाहन खूबसूरत नजारा पेश कर रहे थे। 
 
शनिवार सुबह गरज के साथ बादलों की आवाजाही शुरू हो गयी थी। शहर के सीमावर्ती इलाकों में कोई खेतीबारी के लिए बारिश को नुकसानदेह बता रहा था तो कोई राहत देने वाली बारिश कह रहा था। सीएसए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डा. एसएन  सुनील पांडेय ने बताया कि अभी कुछ ऐसे ही मौसम रहेगा। 
 
मौसम विज्ञानी कहते हैं कि धूप निकलने से गर्मी ऊपर की उठती है, हवा में आद्रता पहले से है। इससे ऊपर बादल बन रहे हैं। शहर में बारिश की यही वजह है। बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके चलते दक्षिण पूर्वी नम हवा तेज गति से गंगा के मैदानी क्षेत्र में पहुंच रही हैं और बादलों का निर्माण कर रही हैं। इसके चलते बादल छाए हैं। कंपनी बाग में शुरू में हल्की बूंदा बांदी हुई, उसके बाद पनकी, वीआईपी रोड, काकादेव, पुराने और नए शहर में बारिश से लोग बचते दिखे। कानपुर, लखनऊ, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद और बुंदेलखंड क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। 

 

संबंधित समाचार