बरेली: 8 सितंबर से होंगी प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर और वार्षिक श्रेणी में संचालित कक्षाओं की अंतिम वर्ष की परीक्षा स्कीम घोषित कर दी है। प्रस्तावित स्कीम के मुताबिक वार्षिक श्रेणी के कोर्स की परीक्षा आठ सितंबर से होगी। एलएलबी, बीबीए, बीसीए आदि सेमेस्टर कोर्स की परीक्षा नौ सितंबर से होगी। …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर और वार्षिक श्रेणी में संचालित कक्षाओं की अंतिम वर्ष की परीक्षा स्कीम घोषित कर दी है। प्रस्तावित स्कीम के मुताबिक वार्षिक श्रेणी के कोर्स की परीक्षा आठ सितंबर से होगी। एलएलबी, बीबीए, बीसीए आदि सेमेस्टर कोर्स की परीक्षा नौ सितंबर से होगी। विवि प्रशासन परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कर रहा है।

स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षा 27 अगस्त से होनी है। चूंकि यूजीसी ने 31 सितंबर तक सभी परीक्षाएं संपन्न कराने की योजना बनाई है। इस कारण प्रशासन ने मुख्य परीक्षा के बीच ही प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा का कार्यक्रम बनाया है। मुख्य परीक्षा में करीब 4.50 लाख और 70 हजार के करीब प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थी होंगे। अब परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग, स्वास्थ्य सुरक्षा संसाधन, कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की चुनौती रहेगी।

“परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। प्रस्तावित स्कीम घोषित कर दी गई है। छात्र परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।” -संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक-एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार