गोंडा: अवर अभियंता निलंबित, 10 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति के आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोंडा। हड़ताल में शामिल बिजली कर्मियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। और 10 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त आंदोलन में शामिल करीब दो दर्जन बिजलीकर्मियों को चिन्हित किया गया है। देर सबेर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। 

मुख्य अभियंता दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की अगुवाई कर रहे अवर अभियंता रामाजी को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। जबकि बिजली आपूर्ति बाधित करने के मामले में 10 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया है। करीब दो दर्जन अन्य कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है। देर शाम तक इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - Breaking news : बिजली कर्मियों की हड़ताल से बैकफुट पर सरकार, वार्ता के लिए कर्मचारी नेताओं को दिया आमंत्रण 

संबंधित समाचार