शाहजहांपुर: नजूल की भूमि पर बने हाकी क्लब पर प्रशासन का कब्जा
विपक्षी का दावा कोर्ट ने किया खारिज, ताला तोड़कर सामान बाहर निकाला
शाहजहांपुर, अमृत विचार। प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारियों ने नजूल की भूमि पर बने हाकी क्लब पर कब्जा कर लिया। नगर निगम कर्मचारियों ने दुकान और हाकी क्लब कार्यालय के ताले तोड़कर सामान बाहर निकाल दिया। दुकानदार अपना सामान उठाकर ले गए। इधर विपक्षी पक्ष का दावा कोर्ट ने खारिज कर दिया था। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स था।
बता दें कि नवंबर माह वर्ष 2017 में हाकी क्लब बनाम नगर पालिका के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। हाकी क्लब की पक्ष की तरफ भूमि को अपनी बताई थी। लेकिन कोर्ट ने हाकी क्लब की भूमि को नजूल की भूमि मानते हुए विपक्षी पक्ष का मुकदमा खारिज कर दिया था। हालांकि वर्ष 2017 में ही प्रशासन ने नजूल की भूमि को कब्जा ले लिया था।
हाकी क्लब की ओर से कोर्ट में रिट दायर की गई थी। कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। इधर कोर्ट ने फैसला किया कि नजूल की भूमि पर प्रशासन को कब्जा दिलाया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार व अपर नगर आयुक्त एसके सिंह पुलिस फोर्स लेकर शनिवार दोपहर एक हाकी क्लब पहुंचे। नगर निगम के कर्मचारियों ने आधा दुकानों और हाकी क्लब कार्यालय के ताले तोड़ दिए। कार्यालय और दुकान में रखा सामान बाहर निकाल दिया।
इस दौरान दुकान के आगे लगी टीन शैड को गिरा दिया। प्रशासन ने दुकानदारों को दुकान खाली करने का पहले नोटिस दे दिया था। कुछ दुकानदारों ने दुकानें पहले से खाली कर दी थी और कुछ ने खाली नही की थी। दुकानदार अपना सामान उठाकर ले गए। कार्यालय का फर्नीचर आदि सामान कर्मचारी ट्राली में भेरकर ले गए। प्रशासन ने हाकी कल्ब पर आज पूर्णरूप से कब्जा कर लिया है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट आशीश कुंमार सिंह, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, नायब तहसीलदार मौजूद रहे। सदर बाजार का पुलिस फोर्स शांति एंव व्यवस्था की द़ष्टि से मौजूद रहा।
नवंबर 2017 को नजूल की भूमि पर बने हाकी क्लब पर प्रशासन ने कब्जा कर लिया था। हाकी कल्ब बनाम नगर पालिका के बीच कोर्ट में मुकदमा चला। कोर्ट ने नजूल की भूमि को मानते हुए विपक्षी के दावे का खारिज कर दिया। दुकान के ताले तोड़कर उसमें रखे सामान को बाहर निकाल दिया, जिसका भी वह सामान है वह ले जा सकता है-आशीष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बिजली कर्मियों की हड़ताल, शहर से लेकर देहात तक लड़खड़ाई व्यवस्था
