बरेली में जन्मे थे क्रिकेटर से राजनेता बने चेतन चौहान
बरेली,अमृत विचार। अपने दौर में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रहे क्रिकेटर से राजनेता बने चेतन चौहान की जन्मभूमि बरेली है। 21 जुलाई 1947 को उनका जन्म हुआ था। पिता चेतेंद्र प्रताप सिंह चौहान सेना में अफसर थे। वह कैंट में रहते थे। बाद में महाराष्ट्र के पुणे में उनका तबादला हो गया और …
बरेली,अमृत विचार। अपने दौर में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रहे क्रिकेटर से राजनेता बने चेतन चौहान की जन्मभूमि बरेली है। 21 जुलाई 1947 को उनका जन्म हुआ था। पिता चेतेंद्र प्रताप सिंह चौहान सेना में अफसर थे। वह कैंट में रहते थे। बाद में महाराष्ट्र के पुणे में उनका तबादला हो गया और परिवार बरेली से पुणे चला गया। हालांकि इसके बाद भी चेतन चौहान का बरेली आना बना रहा। वह, बरेली कॉलेज में हॉट वेदर (गर्म मौसम) क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने आते रहे। यहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
चेतन चौहान वर्तमान में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। इससे पहले वह खेल मंत्री भी रह चुके हैं। रविवार को जैसे ही उनके निधन की आम हुई। बरेली से लेकर खेल जगत से जुड़ी यादें साझा की जाने लगी। क्रिकेटर मनीष सिंह कहते हैं कि बरेली से उनका विशेष लगाव रहा। बतौर क्रिकेटर और खेल मंत्री वह खेल के विकास के लिए प्रयासरत रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सीताराम सक्सेना, कोच ओपी कोहली समेत अन्य लोगों के उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
