बरेली: समाचार पत्र वितरक संघ ने शिवाजी चौक पर फहराया तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। आजादी की 74वीं सालगिरह पर समाचार पत्र वितरक संघ ने आवास विकास सेंटर स्थित छत्रपति शिवाजी चौक पर तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष विमल पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्‍य बल व अर्द्धसैन्‍य बल के शहीद जवानों को नमन …

बरेली,अमृत विचार। आजादी की 74वीं सालगिरह पर समाचार पत्र वितरक संघ ने आवास विकास सेंटर स्थित छत्रपति शिवाजी चौक पर तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष विमल पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्‍य बल व अर्द्धसैन्‍य बल के शहीद जवानों को नमन किया। विमल पांडेय ने कहा कि बरेली शहर सिर्फ बांस या सुर्मे के लिए ही प्रसिद्ध नहीं, बल्कि बरेली की सरजमीं नवाब खान बहादुर खान के अतुल्य बलिदान के लिए भी प्रसिद्ध है।

इसके पश्चात स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान समाचार पत्र वितरक संघ के संरक्षक अजयराज शर्मा ने वितरक समाज को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देने का संकल्प दिलवाया। आयोजन में कैलाश आई हास्पिटल के डायरेक्टर संजीव पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर ओमप्रकाश राजपूत, तेजेन्द्र सिंह सोढी, प्रमोद अरोरा, नितिन गुप्ता, फकीर चंद्र, उमेश वर्मा भाटिया जी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार