बरेली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर रविवार को केंद्रीय संतोष गंगवार ने भारत ट्रस्ट कार्यालय उनके के चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रेरणास्त्रोत थे। उनकी सोच के दम पर आज पार्टी ने नई मुकाम हासिल किया है। उनके विचार और …

बरेली,अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर रविवार को केंद्रीय संतोष गंगवार ने भारत ट्रस्ट कार्यालय उनके के चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रेरणास्त्रोत थे।

उनकी सोच के दम पर आज पार्टी ने नई मुकाम हासिल किया है। उनके विचार और जीवन गाथा हम सभी को नई दिशा प्रदान करती है। हमेश देश की तरक्की के विषय में सोचते रहे। सदन से सड़क तक देशहित में लड़ाईया लड़ी है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठनेता गुलशन आनंद भी मौजूद रहे। इसी तरह पार्टी कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि अटल एक व्यक्ति नहीं विचार है, अटल एक जीवन नहीं संस्कार है। मूल्यों और आदर्श पर आधारित अपनी राजनीति से भारत में विकास और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले जन-जन के प्रिय भारत रत्न के दिखाए मार्ग पर चलना होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ निर्भय गुजर,जिला मंत्री राहुल साहू,मुकेश राजपूत , ब्लॉक प्रमुख दमखोदा दुष्यन्त गंगवार, अंकित महेश्वरीआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार