अमेठी: अनियंत्रित टैंकर ने टेंपो में मारी टक्कर, अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर तो घायलों को गोद में लेकर पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। धंमौर रोड अमेठी बाईपास पर सवारी लेकर जा रहे टेम्पों में अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे टेम्पों पलट गया और उसमें बैठी एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। सड़क हादसे में कुछ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से सीएचसी अमेठी लाया गया जहां चिकित्सक न होने पर फार्माशिष्ट ने इलाज किया। वहीं कुछ गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रिफर किया। लेकिन, गंभीर चोट लगने के कारण कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

घायलों की पहचान परितोष निवासी उषा पत्नी उमाशंकर, टीकरमाफी निवासी रेशमा बानो पत्नी खुर्शीद, अमेठी निवासी सीता देवी पत्नी राम सजीवन, दिल्ली वापस जा रही द्रोपदी पत्नी स्व.राम किशन, टेम्पों चालक परितोष निवासी राम चन्द्र शर्मा, मझगवां निवासी आस्था शर्मा पुत्री उमाशंकर, महाराज पुर निवासी सुखनंदन पुत्र बुद्धू, कुलदीप पुत्र कालीचरण, सोनाली पत्नी प्रदीप जायसवाल, जागृत पुत्री प्रदीप जायसवाल, बबीता पत्नी शिकन्दर व अभी, श्रीयांश व बेटी वैष्णवी के रुप में हुई है।

12 (71)
तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने मारी थी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को टेम्पों में सवार होकर कोई ननिहाल, परदेश, घर, रिस्तेदारी में जा रहे थे। लेकिन धंमौर रोड़ अमेठी बाई पास के पास टेम्पों के पहुंचते ही टैंकर ने टक्कर मार दी। टैंकर को टक्कर से टेम्पों पलट गया और उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए। सीएचसी में इलाज के लिए ले जाये गए मरीजों को बेड और स्ट्रेचर नसीब नहीं हुआ। परिजन उन्हें गोद में उठाकर ले गए। वहीं सीएचसी पर तैनात डॉक्टर भी नदारद रहे। जिससे घायलों का उपचार फार्माशिष्ट को करना पड़ा। वहीं गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल रिफर किया गया।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : पहले बेटी से की छेड़खानी, मां ने विरोध किया तो घर पर फेंका बम

संबंधित समाचार