लखनऊ : पहले बेटी से की छेड़खानी, मां ने विरोध किया तो घर पर फेंका बम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एक घर पर बम फेंका गया है। जिससे घर की दीवार को नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि दबंग युवक ने पहले एक 11 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी की और जब उस बच्ची की मां ने विरोध किया। तो उसके घर पर बम से हमला बोल दिया। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित बिंद नगर गांव में रविवार को सुबह एक घर पर बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बम की आवाज सुनकर गांव के लोग इक्ठ्ठा हो गये। इस घटना की सूचना 112 नंबर हेल्पलाइन पर पुलिस को पीड़ित महिला ने दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक गांव के युवक अभिषेक का महिला से कुछ विवाद हो गया था। जिसके बाद दहशत फैलाने के लिए दबंग युवक ने महिला के घर पर पटाखा फोड़ा है। जिससे महज दिवार का पेंट खराब हुआ है। बम फेंके जाने की घटना से पुलिस ने इंकार किया है।

यह भी पढ़ें : Breaking news : अयोध्या के सरयू नदी में नहाने गये पांच छात्र डूबे, चार को जल पुलिस ने बचाया

संबंधित समाचार