अमरोहा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडी धनौरा (अमरोहा), अमृत विचार। रविवार दोपहर को गांव शहबाजपुर गुर्जर निवासी दीपक पुत्र जयप्रकाश बाइक से अपनी ससुराल गांव महमदपुर पट्टी जा रहा था। जैसे ही वह ग्लोबल पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चालक गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।

गजरौला से धनौरा आ रहे विधायक राजीव तरारा ने जैसे ही घायल युवक को सड़क पर पड़े देखा,  तो उन्होंने उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां  घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

अमरोहा ले जाते समय रास्ते में दीपक ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया था। बछरायूं थाना प्रभारी संत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- अमररोहा : टक्कर लगने के बाद भड़के सांड ने बाइक चालक की ली जान, पिता की हालत भी गंभीर

संबंधित समाचार