बरेली: ई-बसों का आज से शहर में होगा संचालन, न्यूनतम किराया पांच से बढ़ाकर किया गया 10 रुपये
शुरुआत में दो रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
बरेली, अमृत विचार : फरीदपुर रूट पर लंबे से दौड़ रहीं इलेक्ट्रिक बसें (सिटी बसें) आखिरकार अब सिटी के रूटों पर चलेंगी। सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार स्वालेनगर चार्जिंग स्टेशन से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शुरुआत में दो रूटों पर बसें चलेंगी। अब न्यूनतम किराया भी पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - बरेली: ख्याल रखें... समय से पहले बड़ी हो रही हैं बेटियां
स्मार्ट सिटी के तहत दिसंबर 2021 में 15 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। शहर में सवारियां नहीं मिलने पर देहात के रूट पर भी इन बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। इसके बाद शहर के साथ-साथ फतेहगंज पश्चिमी और रिठौरा रूट से भी बसों को हटाकर सिर्फ फरीदपुर रूट पर ही 14 बसें चलाई गईं। उसके बाद जनवरी में 10 सिटी बसें और मिल गईं लेकिन बसें फरीदपुर रूट पर ही दौड़ती रहीं।
अब सोमवार से 24 बसें शहर में चलेंगी।वहीं किला पुल की मरम्मत पूरी होने के बाद बसों का संचालन अन्य रूटों पर किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे स्वालेनगर चार्जिंग स्टेशन से सिटी बसों को वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी डाॅ. राकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें
रूट-1- स्वालेनगर -डेलापीर-डीडीपुरम- बरेली कॉलेज-सेटेलाइट (14 किलोमीटर)-:
विस्तृत रूट-स्वाले नगर से कर्मचारी नगर, भास्कर हास्पिटल, बसन्त विहार चौराहा, मिनी बाईपास, न्यू बस डिपो इज्जत नगर,आईवीआरआई, डेलापीर चौराहा, डीडीपुरम, सेलेक्शन प्वाइन्ट चौराहा, ओल्ड पासपोर्ट, प्रेमनगर धर्मकांटा, प्रेमनगर थाना, माधोबाड़ी, ईंट पंजाया चौराहा, बरेली कॉलेज पूर्वी गेट, विकास भवन, गांधी उद्यान, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, ईसाई की पुलिया और सेटेलाइट।
रूट- 2- स्वालेनगर -सेटेलाइट, बरेली कॉलेज, जंक्शन, किला स्वालेनगर (17 किमी)
विस्तृत रिपोर्ट= स्वालेनगर, कर्मचारी नगर, भास्कर हॉस्पिटल, बसंत बिहार चौराहा, मिनी बाइपास, इज्जतनगर स्टेशन, आईवीआरआई, डेलापीर, कुर्मांचलनगर, एयरफोर्स गेट, फन सिटी, फिनिक्स मॉल, महानगर कालोनी, 100 फुटा रोड, संजय नगर बजरंग ढाबा, सुरेश शर्मा नगर, डोहरा रोड, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, पशुपति नाथ मंदिर, बीसलपुर चौराहा, पासपोर्ट आफिस, सतीपुर चौराहा, तिरंगा होटल, सेटेलाइट, ईसाइयों की पुलिया, मालियों की पुलिया, श्यामगंज, कालीबाड़ी, बरेली कालेज, पटेल चौकी, अयूब खां चौराहा, मिशन हॉस्पिटल, चौकी चौराहा, कचहरी डीएम ऑफिस, जंक्शन।
ये भी पढ़ें - बरेली : पति फहद संग ससुराल पहुंचीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, हुआ जोरदार स्वागत
