SP MLA Irfan Solanki महराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट हुए पेश, बोले- आदमी नहीं जानवर हैं हम… पेशाब भी नहीं करने दे रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट में पेश हुए सपा विधायक इरफान सोलंकी।

महराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट में पेश हुए सपा विधायक इरफान सोलंकी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदमी नहीं जानवर हैं हम, न आदमी को पेशाब करने दे रहे हैं और न कुछ और करने दे रहे है।

कानपुर, अमृत विचार। महराजगंज जेल में बंद सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा में कानपुर कोर्ट में पेश किया गया। परिसर में पुलिस की गाड़ी से उतरे इरफान काफी थके नजर आए। इस दौरान वहां पहले से मौजूद अपने समर्थकों को देखकर उन्होंने अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि आदमी नहीं जानवर हैं हम…ये बात याद रखना…कहा कि न आदमी को लघुशंका करने दे रहे हैं और न कुछ करने दे रहे हैं। पुलिस इसके बाद उन्हें एमपीएमएलए कोर्ट लेकर चली गई। सपा विधायक इरफान सोलंकी को महराजगंज पुलिस रात 2.30 बजे लेकर रवाना हुई थी। 

Irfan Solanki News

जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी निवासिनी नजीर फातिमा के प्लॉट पर सात नवबंर वर्ष 2022 को आगजनी करने के मामले में पीड़िता ने विधायक और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद फर्जी आधार कार्ड से दिल्ली से लेकर मुंबई तक की यात्रा की थी। नजीर फामिता कोर्ट पहुंची थीं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे कोर्ट में आगजनी मामले में चश्मदीद कनीज जेहरा की गवाही होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल की वजह से नहीं हो सकी।

इसके बाद इरफान के वकील गौरव दीक्षित ने कोर्ट को एक प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि बार-बार महराजगंज जेल से आने में विधायक इरफान सोलंकी को परेशानी हो रही है। कुछ दिन बाद रमजान शुरू होने वाले हैं। इरफान रोजा रखते हैं। ऐसे में उन्हें उपस्थिति से छूट दी जाए और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुकदमों में सुनवाई हो। वकील के अनुसार उनके प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए कोर्ट से इजाजत दी जा सकती है। जिस पर कोर्ट ने गवाही के लिए 23 मार्च की तारीख नियत कर दी है।

वकीलों की नारेबाजी और हंगामे के चलते पेशी के तत्काल बाद इरफान को लगभग 11:30 बजे कड़ी सुरक्षा में महराजगंज जेल के लिए वापस भेज दिया गया। इस दौरान कोर्ट में आरोपी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली, मोहम्मद शरीफ, हिस्ट्रशीटर इजराइल आटे वाला को भी जेल से लाया गया था।  

मुकदमे फर्जी, इंसाफ अभी जिंदा है

कोर्ट से बाहर निकलकर इरफान ने कहा कि सब जानते हैं, कि उनके ऊपर लगाए गए मुकदमे सही हैं या फर्जी। ऊपर वाला है, इंसाफ अभी जिंदा है। 

अखिलेश यादव उनके परिवार का हिस्सा 

अखिलेश यादव उनके साथ हैं और परिवार का हिस्सा हैं। वहीं, पेशी पर आए इरफान के भाई रिजवान सोलंकी ने कहा कि मां खुर्शीदा की दुआ उनके साथ है और उन्हें जरूर न्याय मिलेगा।

सरकार की मंशा साफ है

रविवार को शहर पहुंचे उप मु्ख्यमंत्री केशव मौर्य के बयान पर इरफान ने कहा कि मेरे इस्तीफे के बयान से सरकार की मंशा साफ है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इरफान चाहे, तो अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप सकते हैं। इस लोग अंदाजा लगा सकते हैं। वह लोग विधानसभा की सीट को चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। लेकिन मुझे और परिवार को परेशान न किया जाए।

फिर भावुक हों उठे परिजन

कोर्ट परिसर में इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी, उनके बच्चे, मां खुर्शीदा, व देवरानी मौजूद रहीं। इस दौरान विधायक के वापस जाते ही पत्नी बच्चे व मां फफक-फफक एक दूसरे से लिपटकर रो पड़े।

 

 

संबंधित समाचार