कानपुरवासी ध्यान दें, पीरोड से फजलगंज जाने वाले वाहन चौराहे को नहीं करेंगे सीधा पार, इन कारणों से किया गया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पी रोड से फजलगंज जाने वाले वाहन चौराहे को सीधा पार नहीं करेंगे।

कानपुर में पी रोड से फजलगंज जाने वाले वाहन चौराहे को सीधा पार नहीं करेंगे। इस मार्ग को बैरिकेड करके बंद किया गया। प्रयोग सफल रहा तो स्थाई रूप से व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

कानपुर, अमृत विचार। शहर का अतिव्यस्ततम जरीब चौकी चौराहा हमेशा से जाम के लिए मशहूर रहा है। यातायात विभाग ने जाम से निजात दिलाने के लिए पुरजोर कोशिश की, लेकिन नाकाम ही रही। इस बार एक बार फिर से जीटी रोड पर नासूर बन चुके जरीब चौकी चौराहे के जाम का इलाज यातायात पुलिस ने निकाला है। प्रयोग के तौर पर एक हफ्ते तक इसका ट्रायल होगा और प्रयोग सफल रहा तो इस परिवर्तन को स्थाई कर दिया जाएगा। इससे न केवल चौराहे पर लगने वाले जाम और वाहनों के फंसाओ की स्थिति में सुधार होगा बल्कि जीटी रोड पर लोग सुगमता से आ जा सकेंगे।
 
रविवार से शुरू हुई इस यातायात व्यवस्था में जो परिवर्तन किए गए हैं। उसके अनुसार अफीम कोठी से आने वाला ट्रैफिक जिसको फजलगंज जाना है जरीब चौकी चौराहे से वायें टर्न करके जरीब चौकी चौराहे से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए फजलगंज जा सकेंगे। इसी प्रकार जिन वाहनों को अफीम कोठी से गुमटी कोका कोला, गोल चौराहा की तरफ जाना है। वह जरीब चौकी चौराहे से सीधे जा सकेंगे इसी प्रकार पीरोड और डिप्टी पड़ाव की ओर से आने वाला ट्रैफिक जो फजलगंज की ओर जाना चाहते हैं। वह जरीव चौकी चौराहे से बाएं मुड़कर बांके बिहारी धर्म कांटा कट से यू टर्न करके जरीब चौकी चौराहे से बाएं मुड़कर रेलवे क्रोसिंग पार करके फजलगंज की तरफ जा सकेंगे। 
 
इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया है कि जरीब चौकी चौराहे और जीटी रोड के जाम की समस्या को देखते हुए यह परिवर्तन का नव प्रयोग किया जा रहा है, अगर यह सफल रहा तो इस व्यवस्था को स्थाई करके जाम की समस्या को दूर किया जाएगा, इसमें शहर के सभी जिम्मेदार नागरिकों से सहयोग की अपील है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका